Weather Alert : 2 दिनों बाद मध्यप्रदेश होंगा जलमग्न, इन जिलों में होंगी मूसलाधार बारिश, देखें मौसम रिपोर्ट 

MP Monsoon 2024: एमपी में मानसून कब आएगा, यह सवाल सभी के मन में चल रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि 2 दिन बाद इन जिलों में मानसून एंट्री करेगा। इस तारीख से मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। सोमवार को मध्य प्रदेश का मौसम एक दम से पलट गया। सुबह-सुबह राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज बारिश होने से मानसून के आने का अहसास हुआ। हालांकि दोपहर तक तेज उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी दी है कि अभी प्रदेश में प्री मानसूनी गतिविधियां हो रही हैं। मानसून का प्रवेश 19 से 20 जून को बालाघाट, डिंडोरी के रास्ते हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mosam Samachar Madhya Pradesh : सोमवार को भोपाल, इंदौर, छतरपुर, रायसेन सहित कई जिलों में जमकर बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मंगलवार को भी प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधि जारी रहेगी। आकाशीय बिजली गिरने के साथ 70 किलो मीटर प्रति घंटे गति से आंधी चलने, बारिश होने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

Mosam Aaj ke mosam samachar

Weather Alert Madhya Pradesh : लगातार दूसरे दिन सोमवार को सतना जिले के चित्रकूट में 46.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। यह प्रदेश का सर्वाधिक तापमान रहा। निवाड़ी में 45.7, ग्वालियर में 45.01, सतना में 44.9, दमोह में 42, रतलाम में 40, उज्जैन में 38.5, इंदौर में 38.4, भोपाल में 34.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कम तापमान सीहोर में 33.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में भले ही अधिकतम तापमान 34.02 डिग्री सेल्सियस रहा हो, लेकिन यहां दिनभर लोगों को उमस ने बेहाल किया। लोग पसीने से तरबतर हुए। दरअसल, यहां सुबह तेज बारिश होने के बाद दोपहर में तेज धूप निकली इस कारण ऐसी परिस्थिति निर्मित हुई।

तेज आंधी तूफान का कोहराम

सोमवार को सिवनी जिले में 69 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान चला। छिंदवाड़ा में 65, गुना में 54, सीहोर में 49, रीवा में 43 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

यहां जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विदिशा, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है और ओलावृष्टि होने का भी चेतावनी जारी की गई है।

Airtel New Recharge Plan : ग्राहकों के लिए लांच हुआ 148 का रिचार्ज प्लान, मिलेगा इतना अनलिमिटेड डाटा 

Sariya Cement Rates : घर बनाने के लिए इससे अच्छा मौका कभी नहीं मिलेगा, सरिया सीमेंट हुएं इतने सस्ते 

Leave a Comment