Public Provident Fund : 1000 रूपए के निवेश में मिलेगा 3 लाख 25 हजार का रिटर्न, देखें पूरी जानकारी 

PPF Scheme 2024 : आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पब्लिक प्रोविडेंट फण्ड की जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप इस स्कीम में निवेश करेंगे तो आपको इसमें छूट मिलती है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय चल रही है। Public Provident Fund भारत सरकार द्वारा शुरू की गई है। यह एक बचत योजना है जो इसमें निवेश करने वाले लोगों को टैक्स से बचाती है और बचत करने में सहायता प्रदान करती है अगर आप इस स्कीम की पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढे। Public Provident Fund में आप केवल एक ही खाता खोल सकते हैं। माता पिता अपने बच्चों के लिए PPF खाता खोल सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

PPF स्कीम में निवेश के नियम

अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो इस स्कीम में निवेश करने के लिए न्यूनतम सीमा ₹500 रखी गई है वहीं आप अधिकतम एक ₹50000 तक का निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस स्कीम में एक साथ निवेश करना चाहते हैं तो भी आप आसानी से एकमुश्त राशि जमा कर अपना निवेश कर सकते हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के तहत वर्तमान में ब्याज दर 7.1% निर्धारित की गई है वहीं जानकारी के लिए बता दे कि केंद्र सरकार द्वारा इस स्कीम में मिलने वाले ब्याज दर को प्रतिवर्ष बदल जाता है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में मिलने वाले ब्याज की गणना मासिक आधार पर जाम की गई राशि पर महीने के पांचवें दिन से लेकर अंत तक की न्यूनतम राशि पर निर्धारित की जाती है। ‌

PPF स्कीम में निवेश अवधि एवं विस्तार

Public Provident Fund : इस स्कीम में मेचोरीटी अवधि 15 वर्ष तय की गई है। इस अवधि को अगर आप चाहे तो 5 वर्ष के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद इसमें आपको 5 वर्ष के लिए स्कीम को जारी रखने का विकल्प मिल जाता है अगर आप इस बार-बार आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप आसानी से पांच-पांच वर्ष के लिए इस स्कीम को आगे बढ़ा सकते हैं।  PPF खाते में किया गया निवेश आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट के योग्य होता है। यानि की आपको निवेश पर आयकर में छूट मिलती है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड में जमा किए गए निवेश पर केंद्र सरकार द्वारा हर तिमाही पर ब्याज दर निर्धारित की जाती है और यह ब्याज आयकर विभाग से मुक्त होता है। 

हर महीने 1000 रु जमा पर 15 साल में कितना बनेगा

पब्लिक प्रोविडेंट फंड के तहत अगर आप प्रति महीने ₹1000 का निवेश करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि अगर आप 7.1% ब्याज दर के हिसाब से प्रति महीने ₹1000 की राशि जमा करते हो तो यह राशि 15 साल में कुल 180000 रुपए होती है। ‌ अगर इस राशि में ब्याज दर को स्थिर मानकर देखा जाए तो 7.1% ब्याज दर के हिसाब से इस राशि का कुल ब्याज 145457 बनता है। अगर इस राशि को मिलाकर देखा जाए तो 15 साल में यह राशि 3,25,457 बन जाएंगी।

Sahara India Payment : सहारा इंडिया निवेशकों को मिलेंगे 50 हजार रुपए, जानिए कैसे मिलेंगे पैसे 

Health And Care : जामुन खाने के फायदे, औषधीय गुणों से भरमार, खेती से भी कमा सकते हैं बड़ा मुनाफा 

Leave a Comment