Post Office RD Scheme 2024 : पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में आप हर महीने छोटी राशि निवेश करके मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। Post Office RD Scheme में निवेश और ब्याज का कैलकुलेट के अनुसार अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5,000 रुपए का निवेश 5 साल के लिए करते हैं तो इसके मेच्योरिटी पीरियड यानी 5 साल में 3 लाख रुपए इकट्ठे हो जाएंगे। वहीं आपको 6.7 फीसदी के हिसाब से इस राशि पर 56,830 रुपए बतौर ब्याज के रूप में मिलेंगे। यानी 5 साल में कुल मिलाकर आपका फंड 3 लाख 56,830 रुपए हो जाएगा।
Post Office RD Scheme :हर महीने निवेश पर मिलेगा शानदार रिटर्न जानिए ये जोरदार स्किम
अगर आप आरडी अकाउंट को 5 साल के लिए और आगे बढ़ते हैं तो फिर 10 साल में आपके द्वारा जमा की गई रकम 6 लाख रुपए होगी इसके साथ ही आपको 6.7 फ़ीसदी की दर से जमा राशि का ब्याज की रकम 2 लाख 54,272 रुपए बनेगी। इसके हिसाब से आपको 10 साल की अवधि में आपको मेच्योरिटी पर 8 लाख 54,272 रुपए मिलेंगे।
Post Office RD Scheme के लिए पात्रता
- पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में भारत का नागरिक आवेदन करने के लिए पात्र होगा।
- इस स्कीम के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के नागरिक निवेश करने के लिए पात्र होंगे।
Post Office RD Scheme के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
Post Office RD Scheme 2024 के तहत कैसे करें आवेदन?
अगर आप पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर इस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- Post Office RD Scheme में अकाउंट खुलवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित कर्मचारी से आरडी स्कीम से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी।
- इसके बाद आपको इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म पोस्ट ऑफिस में जमा कर देना होगा। साथ ही आपको निवेश राशि को जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।