Kisan Yojana : मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हुई शुरू, किसानों के खाते में आएंगे 1000 रूपए 

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana : केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों के लिए तरह-तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। इसी के चलते केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत की गई थी जिसके तहत किसानों को प्रतिवर्ष ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है वहीं अब राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत करने का दावा किया है। ‌ मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत कर दी गई है जिसके तहत किसानों के खाते में जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

65 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना : राजस्थान राज्य के किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की शुरुआत कर दी गई है जिसके तहत टोंक के कृषि उपज मंडी में राज्य स्तरीय समारोह के आयोजन के दौरान राज्य के करीब 65 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहली किस्त के रूप में 650 करोड रुपए से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर करने की घोषणा की गई है। ‌ किसानों के खाते में यह राशि ट्रांसफर होना शुरू हो चुकी है। ‌ मुख्यमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत राज्य के किसानों को कृषि से संबंधित जरूरत को पूरा करने के लिए प्रतिवर्ष ₹2000 की राशि दी जाएगी। ‌

पहली किस्त के रूप में आएंगे 1000 रूपए 

Mukhyamantri Kisan Samman Nidhi Yojana : इस योजना के तहत राज्य के करीब 65 लाख से अधिक किसानों को लाभ दिया जाएगा। ‌ जानकारी में बताया जा रहा है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के बैंक खाते में पहली किस्त के रूप में ₹1000 की राशि ट्रांसफर की जाएगी और दूसरी और तीसरी किस्त के रूप में किसानों के खाते में ₹500 जमा किए जाएंगे। ‌इस प्रकार किसानों के खाते में कल ₹2000 की राशि प्रतिवर्ष जमा की जाएगी। ‌ इसके अलावा किसानों के लिए एक और योजना लागू की गई है जिसमें किसानों को बिना ब्याज के फसल पर लोन दिया जाएगा इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 350 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ‌

Kisan Yojana : किसानों को सरकार अनाज की खेती के लिए दें रहीं 3000 रूपए, यहां करें आवेदन 

Mutual Fund Scheme : यहां पैसा निवेश करो और 10 साल में बन जाओ करोड़पति, जाने पूरी जानकारी 

Leave a Comment