Weather Alert 2024 : आज बुधवार को एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण आगामी पांच दिनों में उज्जैन, सागर, जबलपुर, चंबल और ग्वालियर संभाग में भारी वर्षा की संभावना है। आज 3 जुलाई को एक दर्जन से अधिक जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान, हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है। विदिशा, गुना, अशोकनगर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, रीवा, मऊगंज, सीधी, शहडोल और अनूपपुर में सबसे अधिक वर्षा की संभावना है।
![](https://yojanaviral.com/wp-content/uploads/2024/07/1000152361-1.jpg)
Weather Alert : मध्यप्रदेश में 2 दिनों तक बारिश मचाएंगी आतंक, इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
Mosam Samachar Madhya Pradesh : पूर्वी शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, रायसेन, विदिशा, दक्षिण-पूर्व सीहोर, नर्मदापुरम, उत्तर-पूर्व मुरैना, भिंड और दक्षिण गुना में दोपहर के समय हल्की गरज के साथ बारिश की संभावना है। हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पंढुर्ना, बालाघाट, अनूपपुर और पूर्वी जबलपुर में आधी रात के समय हल्की गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। बुधवार को सिवनी, मंडला, कान्हा और डिंडोरी में बिजली के साथ मध्यम आंधी की संभावना है
Mosam aaj ke mosam samachar : आने वाले एक से दो दिनों में उज्जैन, सागर, जबलपुर, चंबल और ग्वालियर संभाग में भारी वर्षा की संभावना है। आगामी दिनों में सिवनी, बालघाट, पांढुर्ना, खंडवा, बैतूल, इंदौर, मऊगंज, सीधी, नर्मदापुरम, सिंगरौली में भारी बारिश के आसार है। सागर, दमोह, हरदा, देवास, छतरपुर, पन्ना, उज्जैन, रतलाम, शहडोल, उमरिया, आगर-मालवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर के भेड़ाघाट, मंडला, डिंडोरी, बड़वानी, धार, खरगोन, अलीराजपुर, सतना, मैहर, रीवा और अनूपपुर में भी बारिश की संभावना है।
Weather Alert Madhya Pradesh : वर्तमान में 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। गुजरात के उत्तरी हिस्से में ऊपरी हवा में एक चक्रवात उत्पन्न हुआ है। असम में भी ऊपरी हवा में एक चक्रवात देखा गया है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है और मानसून द्रोणिका भी उत्तर प्रदेश से गुजर रही है। इसके परिणामस्वरूप, वातावरण में नमी बढ़ रही है, जिससे बुधवार को ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में भारी वर्षा की संभावना है।
500km रेंज के साथ तबाही मचाने लांच हुई Tata की यह धाकड़ कार, फीचर्स से करेंगी सबका खेल खत्म