MSP 2024 : किसानों की हुई मौज, सरकार ने बढ़ाया इन 14 फसलों का समर्थन मूल्य, देखें फसलों की सूची

Minimum Support Price 2024 : केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024 में वृद्धि की गई है, और केंद्र सरकार द्वारा किसानों की हित में फैसला लेते हुए कैबिनेट मीटिंग में मोदी सरकार ने फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाने का फैसला लिया है। ‌ जानकारी का मुताबिक पता चला है कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ सीजन की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी ) में वृद्धि करने की घोषणा की गई है जिसके बाद किसानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली है। न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रतिवर्ष केंद्र सरकार द्वारा फसल को उगाने में आने वाले खर्च और महंगाई को देखते हुए बढ़ाया जाता है। ‌ चलिए जानते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा कौन-कौन सी फसलों के समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। ‌

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा

Minimum Support Price 2024-25 : कैबिनेट मीटिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा किसानों के हित में 14 खरीफ फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है जिसमें धान, रागी, बाजरा, ज्वार और कॉटन भी शामिल हैं। मोदी सरकार द्वारा कैबिनेट मीटिंग में फैसला लिया गया है कि अब से धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य₹2300 प्रति क्विंटल रहेगा। इसके अलावा अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई है। ‌ केंद्रीय मंत्री द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि सरकार द्वारा यह फैसला किसानों को सहायता प्रदान करने एवं किसान कल्याण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ‌ धान के समर्थन मूल्य में₹117 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

कौन-कौन सी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है

Minimum support Price Crop List : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है कि केंद्र सरकार द्वारा कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7121 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है वहीं कपास की दूसरी किस्म का समर्थन मूल्य 7521 रुपए रखा गया है। ‌ न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024 फसलों की सूची को देखा जाए तो तूर का समर्थन मूल्य 7550 रूपए, मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रूपए, उड़द का समर्थन मूल्य 7400 रूपए, मूंगफली का समर्थन मूल्य 6783 रूपए, सूरजमुखी का समर्थन मूल्य 7280 रूपए, सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4892 रूपए, तिल का समर्थन मूल्य 9267 रूपए, ज्वार का समर्थन मूल्य 3371 रूपए, धान का समर्थन मूल्य 2300 रूपए, बाजरा का समर्थन मूल्य 3625 रूपए, रागी का समर्थन मूल्य 4290 रूपए, मक्का का समर्थन मूल्य 2225 रूपए तय किया गया है।

Weather Alert MP : एमपी में बारिश की धमाकेदार एंट्री, 3 दिनों तक यहां भारी बारिश का अलर्ट 

Sukanya Samridhi Yojana : घर में बेटी है तो मिलेंगे 4 लाख रुपए, आवेदन हुए शुरू, यहां करें आवेदन 

Leave a Comment