MP Weather Alert : गर्मी से मिलेंगी राहत, मानसून से पहले होंगी तूफानी बारिश, देखिए मौसम रिपोर्ट 

Mosam Samachar Madhya Pradesh : भारत का मौसम इस साल बड़ा डगमगा रहा है। मध्य प्रदेश में जल्द ही गर्मी का मौसम खत्म होने वाला है और राज्य में मानसूनी बारिश दस्तक देने वाली है। इसके पहले मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में मानसून से पहले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ ताबड़तोड़ बारिश भी देखने को मिलेगी। नौतपा खत्म होते ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। पिछले कई दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है तो वही कई जिलों में तेज गर्मी से लोग परेशान है। इसके चलते हैं मौसम विभाग में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम आज के मौसम समाचार 2024

Weather Today Madhya Pradesh : मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है वहीं मानसून से पहले कई जिलों में बारिश का माहौल देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के जानकारी पर नजर डाली जाए तो आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी दिन में जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। दरअसल, अरब सागर और बंगाली की खाड़ी में भी सिस्टम एक्टिवेट होते दिखाई दे रहे है।‌इन सबका सीधा असर प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। 

मध्यप्रदेश के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम समाचार मध्यप्रदेश : मौसम विभाग ने कहा है कि भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, नर्मदापुरम्, हरदा और बैतूल के कई हिस्सों में बारिश होगी। इन जिलों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। 

मानसून से पहले एमपी में झमाझम बारिश 

30 मई को केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश में भी मॉनसून की एंट्री हो जाएगी। केरल में एक दिन पहले दस्तक देने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इससे प्रदेश में समय पर पहुंचने का अनुमान है। मॉनसून आने से पहले एमपी में प्री-मॉनसून एक्टिविटी देखने को मिल रही है। सोमवार को इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली।

200MP कैमरा के साथ तहलका मचाने आया Vivo का तगड़ा 5G स्मार्टफोन, फीचर्स में करेगा सबको फेल 

PM Kisan Yojana E-kyc : योजना का पैसा लेने के लिए करें अपनी ई-केवाईसी, वरना नहीं मिलेंगे 2000 रूपए 

Leave a Comment