मखाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। सर्दी, गर्मी या बरसात, आप किसी भी मौसम में मखाना खा सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मखाना खाना पसंद होता है। आजकल मिलावट के दौर में चुनिंदा चीजें ही ऐसी हैं जिनमें कम मिलावट की गुंजाइश है। इनमें से एक है मखाना। बच्चों की डाइट में आपको मखाना जरूर शामिल करना चाहिए। आप मखाने को रोस्ट करके, खीर बनाकर या फिर दूध में डालकर खा सकते हैं। मखाना और गुड़ मिलकर फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं। हालांकि बहुत कम लोग मखाना और गुड़ खाते हैं, लेकिन इसका स्वाद काफी कैरेमल पॉपकॉर्न जैसा होता है।
Health And Care : पुराने से पुराने दर्द को खत्म करेगा यह गुड़ वाला मखाना, घर पर ऐसे बनाएं
गुड़ वाला मखाना खाने के फायदे
डायटीशियन के मुताबिक, गुड़ और मखाना एक साथ खाने से इनके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इस तरह का मखाना शरीर को अंदर से स्वस्थ बनाने में मदद करता है। गुड़ और मखाने को साथ खाने से शरीर को आयरन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं।
गुड़ वाला मखाना कैसे बनाएं
आपको यदि चाहे तो आप घर पर गुड़ वाला मखाना बना सकते हैं। सबसे पहले मखाने को घी में भून लें और फिर गुड़ को किसी कड़ाही में पिघला लें और इसमें मखाने डालकर चलाएं। जब गुड़ मखाने के ऊपर चिपक जाए तो गैस बंद कर दें और मखाने को ठंडा होने के लिए रख दें। अब आप गुड़ वाले मखाने का स्वाद ले सकते हैं।
हड्डियां बनेगी तगतवर
जब आप गुड़ और मखाना खाते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। मखाना में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है, जिससे हड्डियों को आवश्यक पोषण मिलता है। गुड़ के साथ खाने से यह आयरन का अच्छा स्रोत बन जाता है। गुड़ वाले मखाने खाने से आपको मैग्नीशियम और फॉस्फोरस भी मिलते हैं, जो आपकी बोन हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
जोड़ो के दर्द मे राहत
गुड़ वाला मखाना खाने से घुटनों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। इससे पुराने से पुराने दर्द को दूर किया जा सकता है। आप सुबह या शाम किसी भी एक समय पर गुड़ और मखाना जरूर खाएं। इससे शरीर में होने वाला दर्द कम होगा और एनर्जी मिलेगी।
कब्ज से मिलेगा छुटकारा
जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें गुड़ वाला मखाना अवश्य खाना चाहिए। गुड़ और मखाना फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। इससे आंतों में जमे मल को निकालना आसान हो जाता है। पेट को स्वस्थ रखने और पाचन शक्ति में सुधार लाने के लिए रोज़ गुड़ वाला मखाना खाना बहुत महत्वपूर्ण है।
MP Jobs 2024 : बिना परीक्षा एमपी के युवाओं को मिल रही नौकरी, इतनी मिलेंगी सैलेरी, यहां करें आवेदन
8th Pay Commission Date : कर्मचारियों की हुई बल्ले बल्ले, सैलरी में की गई बढ़ोतरी