Gold Price Report : सोने के भाव में आएंगी तेजी की आंधी, 1 लाख रुपए तोला होंगा भाव, जानें पूरी वजह 

Gold Price Forecast 2024 : भारतीय मार्केट में रोजाना सोना चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है। एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले समय में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आने वाले समय में 24 कैरेट सोने के भाव 1 लाख रुपए तोला हो जाएंगे। अगर आपके घर में सोना रखा हुआ है तो आप चैन की नींद सो सकते हैं हालांकि वर्तमान में जो व्यक्ति सोना खरीदने जा रहा है उसे परेशानी हो रही है। ‌ वर्तमान में 24 कैरेट सोने का भाव 72,550 रूपए प्रति 10 ग्राम देखने को मिल रहा है। जानकारी में बताया जा रहा है कि आने वाले समय में आपको एक तोला सोना खरीदने के लिए ₹100000 भी देने पड़ सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रिटर्न है दमदार

Gold Price Today In India : सोने के रिटर्न की बात करें तो अक्टूबर 2023 से लेकर वर्तमान समय तक यानी पिछले 8 महीने में सोना 35% रिटर्न दे चुका है। इसी के चलते एक्सपर्ट का कहना है कि सोने के भाव में भयानक तेजी देखने को मिलेगी और सोने के भाव धनतेरस तक 1 लाख रुपए तोला देखने को मिल सकते हैं। वर्तमान में एक सर्वे किया गया है, जिसमें बताया गया है कि दुनिया में बहुत कर्ज बढ़ गया है। कोरोना महामारी की वजह से सभी देशों ने खुब नोट छापे है। इससे दुनिया भर का कर्ज बहुत बढ़ गया है। दुनिया के सभी देशों पर करीब 310 लाख करोड़ डॉलर का कर्ज है। 

रिटेलर्स भी जमकर खरीद रहे सोना

सोना चांदी के भाव को लेकर रीपोर्ट देखी जाए तो आने वाले समय में सोने के भाव में भयानक तेजी देखने को मिलेगी। इस खबर के आते ही सेंट्रल बैंक के अलावा रिटेलर्स और इंस्टीट्यूशंस भी जमकर सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते पेपर गोल्ड की डिमांड भी बढ़ती जा रही है। Costco अमेरिका की एक दिग्गज गोल्ड बार कंपनी है। कंपनी ने बताया कि उसके यहां सिंतबर से लेकर अब तक गोल्ड बार हाथों-हाथ बिक जाते हैं। जैसे ही स्टोर में गोल्ड बार आती है, सारी ग्राहकों द्वारा खरीद ली जाती है। कंपनी 20 करोड़ डॉलर की गोल्ड बार हर महीने बेच रही है और इसमें 50 फीसदी की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। भारत में भी लोग खूब जूलरी खरीद रहे हैं।

2700 डॉलर तक जा सकती है कीमत

Gold Price report today : जहां एक तरफ भू-राजनैतिक तनाव, डॉलर हैज, बढ़ती महंगाई और सेंट्रल बैंक की खरीदारी से सोने की डिमांड बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ माइनर्स के पास गोल्ड की इन्वेंट्री कम है। ऐसे में दाम बढ़ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश का अनुमान है कि 24 दिसंबर तक सोने की वैश्विक कीमत 2700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। कुछ ब्रोकरेज फर्म्स 3000 डॉलर का भी अनुमान दे रही हैं। टेक्निकल चार्ट पर भी सोने में ब्रेकआउट देखा गया है। ऐसे में आपको जल्द ही सोने के भाव एक लाख रुपये तोला होते दिख सकते हैं।

Ladli Laxmi Yojana 2024 : बेटियों को मिलेंगे 1 लाख 43 हजार रुपए, तुरंत करें यह काम वरना नहीं मिलेंगा लाभ 

भारतीय सड़कों पर अपना जलवा बिखेरने लांच हुई KIA की लग्जरी कार, तगड़े फीचर्स के साथ माइलेज भी कमाल 

Leave a Comment