Weather Alert 2024 : बारिश मचाएगी आतंक, 5 दिनों तक होंगी भारी बारिश, देखिए मौसम का हाल 

Weather Alert All India : मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि देशभर के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश भी देखने को मिली है। इसके अलावा जिन राज्यों में अभी तक मानसूनी बारिश नहीं हुई है उन्हें अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आने वाले 24 घंटे में कई राज्यों में गरज चमक के साथ धमाकेदार बारिश होगी। ‌ मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ता जा रहा है और दक्षिण पश्चिम मानसून ने दक्षिणी, मध्य और पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश का माहौल बना दिया है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

देशभर में क्या चल रहा है मौसम का मिजाज

Mosam Samachar All India : मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल देश के उत्तर पश्चिम के कुछ हिस्सों, जैसे कि राजस्थान और गुजरात में अभी तक मौसम की बारिश नहीं हुई है। इन इलाकों में भी जल्द ही मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। देशभर के मौसम का हाल देखा जाए तो केरल में मानसून ने 1 जून को प्रवेश किया था जो कि पिछले साल के मुकाबले 9 दिन पहले था। उत्तर भारत के मानसून की बात की जाए तो उत्तर भारत में मानसून आने में करीब 15 दिन की देरी हुई है। ‌ इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत के मानसून को देखा जाए तो मानसून ने 30 मई तक दस्तक दी थी। मौसम विभाग में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की है और बताया है कि भारत में इस बार औसत वर्षा होगी। 

आने वाले 24 घंटों में भारत के इन हिस्सों में होंगी बारिश

A Weather Forecast : मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले 24 घंटे में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है जिसमें तटीय कर्नाटक और केरल के माध्यम हिस्से भी शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने की संभावना है।‌ इसके अलावा मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पूर्वी गुजरात, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दक्षिणपूर्व राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों में भारत में मौसम का पूर्वानुमान

Mosam Aaj ke mosam samachar : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में मानसून के मध्य और पूर्वी-उत्तर के हिस्सों में पहुंचने की संभावना है जानकारी के मुताबिक बता दें कि 24 और 25 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश होने की आशंका है। नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है इसके अलावा उत्तरी अरब सागर के कुछ हिस्सों, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और बिहार में भी मौसम में बदलाव देखा जा सकता हैवहीं, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेव जारी रहने का अनुमान है।

इससे सस्ती और अच्छी कार नहीं मिलेंगी, Maruti ने लांच की 30kmpl माइलेज वाली कार 

Business Idea : गांव में रहकर करें यह सबसे अधिक चलने वाले बिजनेस, रोजाना होंगी 2000 की कमाई 

Leave a Comment