MP Weather Today : आज से एमपी में जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में होंगी तूफानी बारिश, देखिए मौसम का हाल 

Weather Alert Madhya Pradesh : मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मौसम का आगमन हो चुका है और जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में मौसम की बौछार देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश में आज से लगभग सभी जिलों में बारिश का माहौल देखने को मिलेगा और कई जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून का आगमन हो चुका है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में लोग मानसून की पहली बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि 22 जून के बाद पूरे मध्य प्रदेश में मानसून एक्टिव हो जाएगा। ‌

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्यप्रदेश के इन जिलों में हुई बारिश

मौसम समाचार मध्यप्रदेश : मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार की शाम और शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। इससे साफ दिखाई देता है कि मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है और आज से पूरे मध्य प्रदेश में काले बादल और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज आंधी तूफान चलने की संभावना है और साथ ही 22 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि कुछ जिलों में लोगों को मानसून की पहली बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 22 जून से मध्य प्रदेश में मानसूनी बारिश होना शुरू हो जाएंगी। 

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Mosam Samachar Madhya Pradesh : मौसम विभाग (MP Monsoon 2024) ने अनुमान जताया है कि, दक्षिण गुना, दक्षिण अशोकनगर, जबलपुर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, खंडवा, आगर, शाजापुर, बैतूल, दक्षिण ग्वालियर, पूर्वी शिवपुरी, सांची, टीकमगढ़, पश्चिम सागर, मंडला, सीधी, रीवा, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, छतरपुर के खजुराहो, रायसेन के भीमबेटका, दतिया, निवाड़ी में गरज के हो सकती है। वहीं ओरछा, सिवनी, पांढुर्णा के पेंच, सिंगरौली, उमरिया के बांधवगढ़, डिंडौरी, कटनी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ आंधी भी चल सकती है।

ग्वालियर में बारिश का करना होगा इंतजार

मौसम आज के मौसम समाचार : प्रदेश के दतिया और ग्वालियर के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट को जारी कर दिया गया है। ग्वालियर के लोग हीट वेव से परेशान है और आसमान की ओर देखकर बारिश होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि उन्हें बरसात (MP Monsoon 2024) के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि ग्वालियर के सबसे नजदीक राजस्थान के करीब है। राजस्थान के करीब होने के कारण वहां से आने वाली गर्म हवाएं ग्वालियर के लोगों को परेशान कर रही है।

MP Berojgari Bhatta Yojana 2024 : इन युवाओं को प्रति महीने मिलेंगे 1500 रूपए, यहां करें आवेदन 

Life Good Scholarship Program : 12वीं पास छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 1 लाख रुपए, यहां करें आवेदन 

Leave a Comment