Minimum Support Price 2024-25 : भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष किसानों के लिए रबी एवं खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बदलाव किया जाता है। किसी भी फसल को उगने से लेकर पकने तक आने वाले सामान्य खर्च को देखकर ही केंद्र सरकार द्वारा किसी भी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। प्रतिवर्ष की महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार द्वारा रबी एवं खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए खरीफ की प्रमुख फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है। समर्थन मूल्य में वृद्धि होने की वजह से किसानों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली है और किसानों के हित में यह एक अच्छा निर्णय भी है।
![](https://yojanaviral.com/wp-content/uploads/2024/06/1000142635.jpg)
MSP 2024 : किसानों की हुई मौज, इन फसलों का बढ़ाया गया न्यूनतम समर्थन मूल्य, देखिए पूरी जानकारी
न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024-25 में कितनी वृध्दि हुई है
MSP 2024-25 : आंकड़ों के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा हाल ही में मुख्य रूप से तुअर, मूंग, सोयाबीन और उड़द की फसलों के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है वहीं अन्य फसलों के समर्थन मूल्य में इतनी वृद्धि देखने को नहीं मिली है। चलिए जानते हैं कि इन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में पिछले वर्ष के अनुसार इस वर्ष कितनी तेजी देखने को मिली है।
फसल 2023-24 वृद्धि 2024-25
अरहर/ तुअर 7000 550 7550
मूंग 8558 124 8682
सोयाबीन 4600 292 4892
उड़द 6950 450 7400
इन फसलों की खेती करना होंगी लाभदायक
Minimum Support Price 2024-25 : अगर किसान अधिक मुलाकात वाली फसल की खेती करना चाहते हैं तो मध्य प्रदेश के किसानों के लिए तुअर, मूंग, सोयाबीन और उड़द की बुवाई सबसे अधिक लाभदायक साबित होगी। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि के अलावा भी किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं शुरू की गई है जिसके तहत किसानों को कृषि यंत्र पर सब्सिडी, फसल बीमा योजनाएं और ऋण माफी योजना जैसी कई लाभकारी योजना शामिल है। अगर आप भी हमारी इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कीजिए ताकि किसानों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी आप तक पहुंच सके।
LPG Gas Cylinder : गैस सिलेंडर धारकों की हुई मौज, अब इतना सस्ता मिलेगा गैस सिलेंडर
25kmpl माइलेज के साथ तबाही मचाने लांच हुई Tata की यह धाकड़ कार, फीचर्स में करेंगी सबको फेल